Saturday , July 27 2024

राजनाथ सिंह: अगर अब भी नहीं सुधरा पाकिस्तान तो होंगे 10 टुकड़े

शहीदी दिवस कार्यक्रम के मौके पर गृह मंत्री राजनाथ सिंह आज जम्मू-कश्मीर के दौरे पर हैं। इस दौरान कठुआ में पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए राजनाथ ने कहा कि भले ही पाकिस्तान ने चार-चार बार हिंदुस्तान पर हमला किया हो लेकिन हर बार भारत के जवानों ने उनके दांत खट्टे कर दिए हैं।

इतना ही नहीं राजनाथ ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि अभी तो पाकिस्तान के दो टुकड़े हुए हैं अगर वो (पाकिस्तान) अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो शायद उसके 10 टुकड़े हो जाएं।

अपने संबोधन में गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्व प्रधानंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जिक्र करते हुए कहा कि कारगील की लड़ाई के बाद भी अटल जी ने पाक की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाया था। लेकिन पाक ने उसके बदले क्या किया? सीजफायर का उल्लंघन।

इसके बाद उन्होंने कहा कि कभी ना कभी पाकिस्तान भी हमारे परिवार का अंग रहा है। आज भी हम उसे अलग नहीं मानते। उनके ऊपर हम गोली नहीं चलाना चाहते। उन्होंने कहा कि भले ही पाकिस्तान ने भारत पर 4-4 बार आक्रमण किया हो, पर यहां के जवानों ने उनके दांत खट्टे कर दिये हैं।

राजनाथ ने कहा कि पाकिस्तान को इस हकीकत को समझना चाहिए कि आतंकवाद बहादुर लोगों का हथियार नहीं हुआ करता है। ये कायरों का हथियार होता है। करगील का जिक्र करते हुए गृहमंत्री ने कहा कि कारगील युद्ध में भी पाकिस्तान को शिकस्त झेलनी पड़ी थी।

पाकिस्तान अब समझ गया है कि इंडिया को सीधे पराजित नहीं कर सकता। इसलिए आतंकवाद के सहारे वो चाहते हैं कि हम जम्मू और कश्मीर को भारत से अलग कर देंगे। आतंकवाद बहादुरों का नहीं कायरों का हथियार होता है। राजनाथ ने कहा कि अभी तो पाकिस्तान के दो टुकड़े हुए हैं, अगर वो अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो शायद उसके 10 टुकड़े हो जाएं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com