उलमा की नाराजगी के बाद राज्य सम्पत्ति विभाग ने बापू भवन के सामने स्थित यूपी राज्य हज समिति कार्यालय पर भगवा रंग हटा कर दूसरे रंग से पुताई कर दी गई है।
राज्य हज समिति के सचिव आरपी सिंह ने बताया कि ठेकेदार से जो रंग करने को कहा गया था। उसने अधिक गाढ़ा रंग कर दिया था। इसलिए हज समिति कार्यालय पर दोबारा पुताई कराई गई है। साथ ही ठेकेदार की विरूद्ध कार्रवाई के आदेश भी दिए गए हैं।
हज समिति की पहल का स्वागत
शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ अब्बास ने कहा कि हज कमेटी का रंग पुन बदलने पर हम उसका स्वागत करते है। हज कमेटी की इस पहल से पता चलता है कि उसकी मानसिकता भाईचारे वाली है। हम सब सरकार से प्रदेश में सिर्फ विकास ही चाहते हैं। सुन्नी बोर्ड के अध्यक्ष मौलाना मोहम्मद मुश्ताक ने भी हज समिति के रंग बदलने जाने की सराहना की है। उन्होंने कहा कि भाईचारे के साथ प्रदेश का विकास होना चाहिए।